Home जिले के समाचार नैब सिंह बने हरियाणा वाल्मीकि महासभा के शाखा पलाका प्रधान

नैब सिंह बने हरियाणा वाल्मीकि महासभा के शाखा पलाका प्रधान

नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली। 
नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली। 

यमुनानगर (रादौर)। गांव बैंडी में हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से समाज की बैठक का आयोजन करवाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली ने की। इस अवसर पर गांव बैंडी की शाखा का गठन किया गया, जिसमें नैब सिंह को शाखा पलाका प्रधान नियुक्त किया गया। मनीत कुमार को उपप्रधान, जयभगवान को सचिव, रामदास सहसचिव, गुरमितसिंह को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार मीडिया प्रभारी,मुकेश व रजत को शाखा का मुख्य सलाहाकर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली ने सभी पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वह उसे पुरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर मनोज, कमल, मनीष, रामनाथ, कर्मसिंह, रिंकू, सुमित, अमन आदि मौजूद थे।

 

 

NO COMMENTS

Exit mobile version