Home जिले के समाचार नारायणगढ़ अनाज मण्डी में 15 जनवरी को होगी जन कल्याणकारी दिवस रैली...

नारायणगढ़ अनाज मण्डी में 15 जनवरी को होगी जन कल्याणकारी दिवस रैली : नरेश सारन

yamunanagar hulchul_logo_header_यमुनानगर हलचल
साढौरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस पर 15 जनवरी को नारायणगढ़ अनाज मण्डी में आयोजित जन कल्याणकारी दिवस रैली में सढौरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बसपा-इनेलो कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोकसभा प्रभारी नरेश सारन में इस रैली की सफलता के लिए कस्बे में जनसंपर्क करते हुए यह बात कही। नरेश सारन ने कहा कि देश और प्रदेश का जनमानस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्रस्त है। व्यापारी हो या कर्मचारी, किसान हो या मजदूर हर वर्ग इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहता है। इस रैली के माध्यम से इस बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। यह जन  कल्याणकारी दिवस रैली भविष्य की राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस रैली में साढौरा विधानसभा क्षेत्र की बड़ी भागीदारी होगी। इस मौके पर सूरताराम बकाला, बुन्दुराम, कुन्दन लाल शर्मा, सोमनाथ, खेमचंद व पंकज कुमार मौजूद थे।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल

NO COMMENTS

Exit mobile version