Home जिले के समाचार गांधी जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं ने सफाई अभियान चलाया

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं ने सफाई अभियान चलाया

यमुनानगर/साढौरा। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं ने पुराने खादी आश्रम के परिसर में सफाई अभियान चलाया। नेहरु युवा केन्द्र के तत्वाधान में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा कर्मी प्रीति सैनी की अध्यक्षता में हुआ। प्रीति सैनी ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कस्बे की प्रत्येक गली को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने खादी आश्रम में स्वच्छता अभियान के तहत वहां खड़ी झाडियों को साफ करके परिसर को चमका दिया गया। मौके पर अजय, रीतिक, आशु, हरदीप, सुमित, जसपाल व निर्मला मौजूद थी।
 रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल

NO COMMENTS

Exit mobile version