Home जिले के समाचार महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों की खूब हो...

महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों की खूब हो रही सराहना : मदन चौहान

yamunanagar hulchul obc

यमुनानगर। महिला सम्मान एवं सुरक्षा पर हरियाणा सरकार के फैसले की सराहना करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि मनोहर सरकार के इस बड़े फैसले से जहाँ एक ओर महिलाओं को सुरक्षा मिलेंगी वहीं दूसरी ओर अपराधिक मामलों में कमी आयेगी।
उन्होने  कहा कि हरियाणा सरकार के महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए उठाये गए कदम की आस पास के राज्यों में भी खूब सराहना हो रही है। उन्होंने ने बताया कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाये जा रहे थे। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सुरक्षा के लिए 10 बड़े फैसलों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी व्यक्ति पर महिला से छेडख़ानी या बलात्कार का आरोप लगने पर आरोपियों की राशन छोड़ सभी सरकारी सुविधाएं बंद होंगी और निर्दोष पाएं जाने पर सभी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति एप भी लॉन्च किया। इस एप जरिये बटन दबाते ही सूचना 1091 पर पहुंच जाएगी। इसके बाद दुर्गा शक्ति बल घटना स्थल पर पहुंच जायेगा। हरियाणा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा  के लिए गये फैसले पर मदन चौहान ने ओबीसी मोर्चा हरियाणा की ओर से समस्त हरियाणावासियों को बधाई दी और साथ ही हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version