Home Yamunanagar Yamunanagar : सेवापंथी डेरा संतपुरा में मनाया साहब श्री गुरु हरिकृष्ण जी...

Yamunanagar : सेवापंथी डेरा संतपुरा में मनाया साहब श्री गुरु हरिकृष्ण जी महाराज का प्रकाश पुरब

उपायुक्त एवं मेयर ने टेका माथा, महंत ने सरोपा भेंट कर किया स्वागत

सेवापंथी डेरा संतपुरा में मनाया साहब श्री गुरु हरिकृष्ण जी महाराज का प्रकाश पुरब

कोरोना वैक्सीन कैंप में लोगों ने उठाया फायदा, उपायुक्त ने की सरकारी गाईडलाईंस की पालना की बात

Yamunanagar Hulchul : साहब श्री गुरु हरिकृष्ण जी महाराज का प्रकाश पुरब सेवापंथी डेरा संतपुरा में मनाया गया। यह कार्यक्रम 31 जुलाई से 2 अगस्त तक महंत जगमोहन सिंह जी सेवापंथी के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का संचालन सेवा पंथी दल यमुनानगर एवं गुरु नानक सत्संग लाइब्रेरी सोसायटी द्वारा संचालित था।

Yamunanagar Hulchul, Digital Yamunanagar, Yamunanagar, Yamunanagar News (21)
Sewa Panthi Dera Santpura Yamunanagar

प्रकाश पुरब में भाई करनैल सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर, ज्ञानी जसवंत सिंह कथा वाचक श्री अमृतसर, भाई हरप्रीत सिंह सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर, भाई गुलजार सिंह यमुनानगर एवं बीबी राजिंदर कौर खालसा यमुनानगर ने संतों को अपने कीर्तन एवं वचनों से निहाल किया। कार्यक्रम की अरंभता श्री अखंड पाठ साहिब के साथ हुई। उसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ और गुरु का लंगर अटूत बरताया गया।

गुरु का आशीर्वाद ले उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन

मौके पर जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने भी शिरकत की और अपने जन्मदिन पर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जब भी उनका मन होता है तो वह यहां आकर माथा टेकते हैं। यहां आकर उनके मन को बहुत सकून मिलता है।

मौके पर उपायुक्त को सरौपा भेंट किया गया और पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया गया। सोमवार को गुरुद्वारे में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपायुक्त ने लोगों और टीकाकरण कर रहे डॉक्टर एवं स्टाफ से जानकारियां हासिल की।

उपायुक्त ने मौजूद लोगों को कहा कि यद्यपि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण उपलब्ध हो गया है फिर भी हमें सरकारी आदेशों का पालन करना होगा। सभी को मास्क लगाकर घर से निकलना है, 2 गज की दूरी बनाकर रखनी है और जब तक जरूरी न हो घर से बाहर नही जाना है। वैक्सीनेशन कैंप में डॉक्टर अंजु राठौर एवं उनकी टीम ने सहयोग किया।

मेयर ने भी लगाई हाजिरी

कार्यक्रम में मेयर मदन चौहान ने माथा टेक कर अपनी हाजिरी लगाई। महंत जगमोहन सिंह ने मेयर को सरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। मेयर ने कहा कि उन्हें गुरुद्वारे में होने वाले कार्यक्रम के दौरान यहां आना अच्छा लगता है। वे संतों के साथ बिताए समय से बहुत लाभांवित होते हैं।

21 से 23 अगस्त तक सालाना यज्ञ समारोह

महंत ने कहा कि गुरुद्वारा संतपुरा में 21 से 23 अगस्त तक सालाना यज्ञ समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। मौके पर निरंजन सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह, बलवीर एवं गुरप्रीत सिंह ने अहम योगदान दिया।

सेवापंथी डेरा संतपुरा में मनाया साहब श्री गुरु हरिकृष्ण जी महाराज का प्रकाश पुरब

प्रकाश पुरब में भाई करनैल सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर, ज्ञानी जसवंत सिंह कथा वाचक श्री अमृतसर, भाई हरप्रीत सिंह सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर, भाई गुलजार सिंह यमुनानगर एवं बीबी राजिंदर कौर खालसा यमुनानगर ने संतों को अपने कीर्तन एवं वचनों से निहाल किया। कार्यक्रम की अरंभता श्री अखंड पाठ साहिब के साथ हुई। उसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ और गुरु का लंगर अटूत बरताया गया।

Parkash Purab celebrated at Sewa Panthi Dera Santpura Yamunanagar


.

Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version