Home Yamunanagar Yamunanagar : दोषियों को उम्र कैद दिलवाने में कामयाब रहे जांच अधिकारी...

Yamunanagar : दोषियों को उम्र कैद दिलवाने में कामयाब रहे जांच अधिकारी को एस.पी. ने किया सम्‍मानित

Yamunanagar Hulchul, digital yamunanagar, SP Yamunanagar
Yamunanagar : सब इंस्पैक्टर को सम्मानित करते एस.पी.।
Yamunanagar (Ravinder Punj) : जिला पुलिस के प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि जगाधरी की एक कालोनी में 57 साल की महिलाकर्मी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर घर में लूटपाट करने के मामले में सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने सटीक जांच की थी। यही वजह रही कि ए.डी.जे. कोर्ट ने दोषी गुलाब नगर निवासी विनोद उर्फ मिठू और ऋषिपाल को उम्रकैद की सजा और 30-30 हजार का जुर्माना लगाया।
गुरुवार को एस.पी. कमलदीप गोयल ने जांच अधिकारी रहे सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह की जांच की प्रशंसा की। उन्हें प्रशंसा पत्र व नगद इनाम देकर सम्मानित करते हुए अन्य पुलिस कर्मी व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। एस.आई. का नाम उच्चाधिकारियों को सम्मान के लिए भेजा है। एस.पी. ने कहा कि महिलाकर्मी से दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट का मामला बेहद गंभीर मामला था।
मुकदमा सफल करने के लिए उन्होंने एक-एक सबूत जुटाया और कोर्ट में आरोपियों पर दोषी साबित हुए। एस.पी. ने कहा कि अन्य जांच अधिकारियों को भी हर छोटे बड़े मामले में गंभीर जांच करनी चाहिए। अपराधी को सजा दिलाने में कोई ढिलाई नहीं करनी चाहिए।
बता दें 20 जुलाई को ए.डी.जे. नेहा नौहरिया की कोर्ट ने गुलाब नगर निवासी विनोद उर्फ मिठू और ऋषिपाल को उम्रकैद की सजा और 30-30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस मामले को जगाधरी शहर पुलिस ने दर्ज किया था। सी.आई.ए. वन ने इस वारदात को 67 दिन में सुलझा लिया था। तब पुलिस ने गुलाब नगर निवासी विनोद उर्फ मिठू और ऋषिपाल को गिरफ्तार किया था।
Yamunanagar Hulchul : Website | Facebook | Instagram | Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version