Home जिले के समाचार दो युवको ने रादौर में एक दुकानदार की जेब से हजारों...

दो युवको ने रादौर में एक दुकानदार की जेब से हजारों रूपये उडाये

RADAUR 7रादौर। शहर के बुुबका रोड पर एक दुकानदार की जेब से हजारों रूपये उडाते दो जेबकतरों को स्थानीय लोगों ने मौके से पकडा। स्थानीय लोगों ने जमकर जेबकतरों की धुनाई की। बाद में सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पैक्टर दिनेश चौहान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए जेबकतरों को गिरफतार किया। हुआ यू कि शहर के बुबका रोड पर मंगलवार की सुबह नरेश कुमार की बर्तनों की दुकान पर 2 अज्ञात व्यक्ति सामान खरीदने आए। इस दौरान दुकान पर भीड होने के कारण दोनों अज्ञात युवकों ने दुकानदार नरेश कुमार की जेब से लगभग 3 हजार रूपये उडा लिये। दुकानदार को जेब कटने की भनक लग गई। तभी दुकानदार ने दोनों अज्ञात युवकों को पकड लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सभी ने जमकर जेबकतरों की धुनाई की। बाद में पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफतार किया।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version