Home Radaur Radaur : पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगोंं पर मामला दर्ज

Radaur : पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगोंं पर मामला दर्ज

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, Dowry harassment,

Radaur Hulchul : गांव जगूडी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगो पर दहेज उत्पीडऩ, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे।

पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति संजीव कुमार, रवि कुमार, सास रेशो रानी व दिनेश कुमार के खिलाफ भा.दं.सं की धारा 498ए, 323, 506, 406 व 354 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जगूडी निवासी रजनीश ने बताया कि उसकी शादी जगाधारी निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगो ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे यातनाएं दी जाती थी और उसके साथ मारपीट की जाती थी। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version