Home जिले के समाचार रादौर नपा ने चलाया आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान

रादौर नपा ने चलाया आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान

नगरपालिका रादौर के कर्मचारी आवारा पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली से गौशाला ले जाते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। सडकों पर घुमने वाले आवारा पशुओं ने स्थानीय लोगों की नाक में दम कर रखा है। नगरपालिका रादौर की ओर से आवारा पशुओं को पकडने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत नपा कर्मचारियों ने दरोगा जितेन्द्रसिंह बिटटू के नेतृत्व में 10 बछडों को पकडकर दामला गौशाला में भिजवाया। नपा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जब तक सभी आवारा जानवरों को काबु नहीं कर लिया जाता, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। यह जानकारी देते हुए सफाई निरीक्षक सरदार हरजीतसिंह ने बताया कि आसपास के गांव के लोग आए दिन शहर में आवारा गाय व बछडे छोड जाते है। जिससे शहर में आवारा पशुओं की तादात लगातार बढती जा रही है। जिससे सभी परेशान है। आवारा पशुओं के कारण सडक पर दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस अवसर पर नपा सचिव सुरेन्द्र मलिक, विकास धीमान, संदीप शर्मा, शुभम शर्मा, अमित सैनी,अभिषेक शर्मा, जितेन्द्र छोटाबांस, बरखाराम सैनी, राजू आदि मौजूद थे।
नगरपालिका रादौर के कर्मचारी आवारा पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली से गौशाला ले जाते हुए।
नगरपालिका रादौर के कर्मचारी आवारा पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली से गौशाला ले जाते हुए।

NO COMMENTS

Exit mobile version