13यमुनानगर। रादौर गांव भगवानगढ में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलभूषण राणा व ईश्वर सिंह सरपंच के नेतृत्व में आयोजित किए गए कार्यक्र म में विधायक श्यामस‍ि ह राणा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा में शामिल होने वालों में देवीदयाल, रामकिशन पूर्व सरपंच, कर्मबीर पंच, गुलाब सिंह,रामजीलाल कश्यप, राहुल,विजय, वजीर चंद पंच, स. जसवन्त सिंह, मामचंद,सतीश कुमार,अमर सिंह,धर्मबीर, मदनलाल, सतपाल, शकुंतला,राजवंती महेंद्र सिंह राजेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ को विधायक श्यामसिंह राणा ने फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलभूषण राणा,राजकुमार शर्मा ,दर्शन सिंह, ओमप्रकाश, कांशीराम, उदयवीर, विनोद राणा आदि मौजूद थे

NO COMMENTS

Exit mobile version