Home जिले के समाचार शिवमंदिर के पास खडी अमित कुमार की स्पलैंडर बाईक हुई चोरी

शिवमंदिर के पास खडी अमित कुमार की स्पलैंडर बाईक हुई चोरी

yamunanagar hulchul_logo_header_यमुनानगर हलचल

रादौर। शहर के शिवमंदिर के पास से चोर एक व्यक्ति की बाईक चुरा ले गए। पुलिस ने प्रभावित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। शहर की यमुना गली में रहने वाले अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी स्पलैंडर बाईक शिवमंदिर के पास खडी की थी। इसी दौरान किसी ने मौके से उसकी बाईक चुरा ली। उसने अपनी बाईक को खोजने की बहुत कौशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

NO COMMENTS

Exit mobile version