Home जिले के समाचार रादौर शहर में एक दुकान में गैस वैल्डिंग की टंकी फटने से...

रादौर शहर में एक दुकान में गैस वैल्डिंग की टंकी फटने से हुआ जोरदार धमाका

रादौर। शहर में दोपहर को थाने के पास स्थित एक दुकान में गैस वैल्डिंग की टंकी फटने से जोरदार धमाका हुआ। सौभाग्य से कोई टंकी की चपेट में नहीं आया। अन्यथा कोई भी बडा हादसा हो सकता था। दुकान में धमाका होने के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। धमाके से आस पास के दुकानदारों में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार शहर में थाने के पास अशोक कुमार निवासी खजूरी ट्रक पेटी की दुकान करता है। मंगलवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे अशोक कुमार जब गैस वैल्डिंग से काम कर रहा था तो इस दौरान गैस वैल्डिंग की टंकी फट गई। सौभाग्य से कोई इसकी चपेट में नहीं आया। वहीं टंकी के साथ ही गैस वैल्डिंग के लिए नाईट्रोजन गैस का सिलेण्डर भी जुडा हुआ था।

NO COMMENTS

Exit mobile version