रादाैर। बीडीपीओ कार्यालय रादौर में शुक्रवार को यमुनानदी के गुमथला घाट की बोली कम रेट के कारण लगातार पाचंवी बार प्रशासन के अधिकारियों ने रदद कर दी है। बोली में 10 से 15 ठेकेदार भाग लेने के लिए पहुंचे थे। ठेकेदारों ने गुमथला घाट की बोली 10 लाख एक हजार रूपए लगाई थी। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों को बोली कम लगी। जिसके बाद बीडीपीओ मार्टिना महाजन ने जिला उपायुक्त से बात कर घाट की बोली रदद करने की घोषणा की। बोली रदद किये जाने पर ठेकेदारों ने रोष प्रकट किया। जिसके बाद निराश होकर बोली में भाग लेने आए ठेकेदार प्रशासन के अधिकारियों को कोसते हुए वापिस चले गए। बोली में भाग लेने आए ठेकेदार पम्मी खेडकी, जितेन्द्र मेहता, बलिन्द्र,जगमोहन सैनी 