Home जिले के समाचार गांव रादौरी में शादी समारोह में काफी की मशीन फटने से एक...

गांव रादौरी में शादी समारोह में काफी की मशीन फटने से एक व्यक्ति बुरी तरह हुआ घायल

रादौर । गांव रादौरी में एक शादी समारोह के दौरान काफी की मशीन अचानक फट जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में यमुनानगर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव रादौरी में एक शादी समारोह के दौरान रादौर निवासी चुन्नीलाल काफी की मशीन पर काफी बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक काफी की मशीन फट गई। काफी की मशीन फटने से चुन्नीलाल के चेहरा व बाजू बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आसपास के लोगों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी की मशीन फटने से जबरदस्त धमाका हुआ और धमाके से शादी में लगा टैंट भी फट गया। शौभाग्य से जब काफी की मशीन फटी तो आसपास कोई नहीं था, अन्यथा विवाह समारोह में कोई बडा हादसा हो सकता था।

NO COMMENTS

Exit mobile version