Home जिले के समाचार रादौर शहर के बस स्‍टैंड रोड पर खडे दो ट्रको से चार...

रादौर शहर के बस स्‍टैंड रोड पर खडे दो ट्रको से चार टायर हुए चोरी

रादौर। शहर के बस स्टैंड रोड पर खडे दो ट्रकों से चोर रात के समय लोहे के रिमों सहित चार टायर चुरा ले गए। मामले की 2 2सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है। शहर के पार्षद महिन्द्रपाल टीना ने बताया कि बस स्टैंड रोड पर उसका कार्यालय बना हुआ है। रात के समय उसके ट्रक के चालक ने ट्रक को कार्यालय के सामने खडा किया था। लेकिन चोरों ने उसके ट्रक के दो रिमों सहित टायर चुरा लिए। जिस कारण उसे लगभग 60 हजार रूपए का नुक्सान हुआ है। वहीं शहर निवासी अशोक प्रजापत ने बताया कि उसने भी शहर के बस स्टैंड रोड पर रात के समय अपना बडा ट्राला खडा किया था। चोरों ने ट्राले के चार टायर रिमों सहित चुरा लिए। जिस कारण उसे लगभग डेढ लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। एक ही रात में दो ट्रकों से 6 टायर चोरी होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उधर मामले को लेकर प्रभावित लोग पास में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टायर चोरी किए जाने के मामले की जांच करने में लगे हुए थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version