Home जिले के समाचार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के अाधार पर किया जाएगा दूर :...

लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के अाधार पर किया जाएगा दूर : बीडीपीओ नरेन्‍द्रसिंह

रादौर। बीडीपीओ रादौर दीनानाथ शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरस्वती नगर ब्लॉक के बीडीपीओ नरेन्द्रसिंह को कार्यवाहक बीडीपीओ रादौर नियुक्त किया गया है। इससे पहले पंचायत अधिकारी जोगिन्द्रसिह जोगी के पास बीडीपीओ का कार्यभार था। कार्यवाहक बीडीपीओ नरेन्द्रसिंह ने बताया कि अधिक से अधिक समय ब्लॉक की पंचायतों को देंगे। उनकी कौशिश होगी कि पंचायतों का अधिक से अधिक विकास हो। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। वह जनता के सहयोग से क्षेत्र के हर गांव का विकास करवाने की कौशिश करेंगे। इस अवसर पर ग्राम सचिव हरपालसिंह, राकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, विरेन्द्र कांबोज, विरेन्द्र कश्यप, श्रवण कुमार, सूनील आहुजा, नीरज दीक्षित आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version