Home जिले के समाचार रादौर में श्‍याम सिंह राणा ने काॅलेज रोड का नाम बदकर नामदेव...

रादौर में श्‍याम सिंह राणा ने काॅलेज रोड का नाम बदकर नामदेव चौंक के नाम से जाना जायेगा

रादौर। शहर के कॉलेज रोड के चौक को अब नामदेव चौंक के नाम से जाना जाएगा। रविवार को स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने कॉलेज रोड पर नामदेव चौक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नामदेव समाज के लोगों ने प्रधान महेश कुमार बंटी व एमसी सुमित सिंगला के नेतृत्व में लडडू बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर बीसी चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने शिरोमणि महर्षि नामदेव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट की। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश ऋषिमुनियों का देश है। भाजपा सरकार देश के ऋषिमुनियों के नाम पर चौक, सडकों के नाम, भवनों के नाम रखकर उनका सम्मान कर रही हेै। ऋषिमुनियों द्वारा दिए गए संदेश को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। महर्षि नामदेव ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था। हमें उनके संदेश पर चलते हुए समाज में भाईचारा कायम करना है। तभी हम अपने महान पुरुषों के सपनो का भारत बना सकते है। इस अवसर पर सुमित सिंगला, प्रधान महेश कुमार बंटी, उपप्रधान श्रीकांत मोंटी, रोशनलाल, बनारसीदास, रमेशचंद, रामकिशन, सुशील कुमार, चमनलाल, प्रियकांत जोगी, राजेश कुमार, राहुल, नीरज, अनिल कुमार, प्रदीप काला, प्रेमचंद, रूलियाराम आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version