Home जिले के समाचार पुलिस ने अलाहर रोड से दो गायों व एक बैल के साथ...

पुलिस ने अलाहर रोड से दो गायों व एक बैल के साथ पकडा तीन पशु तस्‍करों को

रादौर। पुलिस ने 3 पशु तस्करों को जठलाना-अलाहर रोड से दो गायों व एक बैल के साथ पकडा है। पशु तस्कर पशुओं को वध के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने पशु तस्करों को पकड कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पशु तस्करों को मामला दर्ज कर गिरफतार करते हुए पशुओं को कब्जे में ले लिया है। गांव लालछप्पर माजरी निवासी सचिन चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन पशु तस्कर जठलाना-अलाहर रोड से दो गाय व एक बैल लेकर गुजर रहे थे। उन्होंने मौके पर जाकर उन्हें पशु तस्करी करते पकडा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु तस्करी कर रहे जाकिर निवासी गांव डीका, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर, शकील व साजिद निवासी समसपुर, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर को मामले में गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर पशु तस्करी कर रहे लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version