Home जिले के समाचार सरकार ने किया पक्‍का गेस्‍ट टीचरों कोख्, विधायक श्यामसिंह राणा का मुंह...

सरकार ने किया पक्‍का गेस्‍ट टीचरों कोख्, विधायक श्यामसिंह राणा का मुंह मीठा करवा कर मनाई खुशी

रादौर। रादौर क्षेत्र के गेस्ट टीचरों का एक प्रतिनिधि मंडल शाम को शहर में विधायक श्यामसिंह राणा के निवास पर विधायक से मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के गेस्ट टीचरों ने सरकार द्वारा उन्हें पक्का किए जाने पर प्रसन्‍ता व्यक्त की। गेस्ट टीचर प्रधान जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीचरो ने विधायक श्यामसिंह राणा का मुंह मीठा करवा कर खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रधान जितेन्द्र अलाहर ने कहा कि सरकार ने गेस्ट टीचरों की सेवा सुरक्षा व अन्य सुविधाएं प्रदान किये जाने पर प्रदेश के गेस्ट टीचर सरकार के आभारी है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक श्यामसिंह राणा के आभारी है। इससे उनकी पुरानी मांग पुरी हुई है। इस अवसर पर सतीश वशिष्ठ, गुलशन बतरा, नफेसिंह, रविन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, अनिता झांब, मीनाक्षी झांब, गीता, ज्योति आदि गेस्ट टीचर मौके पर मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version