Home जिले के समाचार खून से मटके भरने के लिए दिल्ली रवाना हुए रेलवे कर्मचारी

खून से मटके भरने के लिए दिल्ली रवाना हुए रेलवे कर्मचारी

यमुनानगर। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, जगाधरी वर्कशॉप 18 जुलाई को खून से मटके भरने हेतु दिल्ली महाप्रबंधक कार्यालय, बड़ोदा हाउस जा रही है। रक्त से रन रेल कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग पूरी करने के लिए भारतीय रेल मजदूर संघ के आह्वान पर पूरे भारत के रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय पर  प्रदर्शन होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन  के महामंत्री श्याम ठाकुर के निर्देश पर पूरे उत्तर रेलवे में जन जागरण अभियान चलाया गया। बुधवार को जगाधरी वर्कशॉप में कारखाना मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष नायाब सिंह के नेतत्व में रेल कर्मचारी सैकड़ों की संख्या में दिल्ली रवाना हुए। इससे पूर्व आयोजित सभा मेें रेलवे कर्मचारी नेताओं ने रेलवे कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके उपरांत अशोक कुमार गुप्ता, सुरेन्दर राणा, महेन्द्र जी,बालेश्वर मरांडी, सुशील कुमार, जगदीश कुमार,रामपाल, दुर्गेश राणा, देव शंकर सिंह, राजेन्द्र कुमार,अमित कुमार,सुशिल कुमार,सुरेन्दर कम्बोज, महेंद्र यादव,रणधीर कुमार,अविनीत मिश्रा, श्याम लाल,रामकुमार बिरला ,सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

yamunanagar hulchul kidsland play school

 

NO COMMENTS

Exit mobile version