Home जिले के समाचार रेल, श्रम मंत्री व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह से मिले बीआरएमएस व...

रेल, श्रम मंत्री व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह से मिले बीआरएमएस व बीएमएस पदाधिकारी

रेल मंत्री],श्रम मंत्री, एवं भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक करते बीएमएस व बीआरएएस पदाधिकारी
रेल मंत्री],श्रम मंत्री, एवं भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक करते बीएमएस व बीआरएएस पदाधिकारी
रेलवे  कर्मचारियों से जुडी मांगों पर हुई चर्चा
यमुनानर। दिल्ली मे भारतीय रेलवे मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ की उच्च स्तरीय समिति की बैठक रेल कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं को लेकर रेल मंत्री  पीयूष गोयल , श्रम मंत्री गंगवार एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ लगभग एक घंटे तक हुई। इसमें रेलवे कर्मचारियों की अनेक समस्याओं एवं अन्य अन्य माँगो के संम्बंध मे सकारात्मक चर्चा हुई। यूआरकेयू के मंडल कारखाना मंत्री देवशंकर सिंह ने बताया कि इस उच्च स्तरीय बैठक में भारतीय मजदूर संंघ (BMS) के अध्यक्ष साजी नारायण, महामंत्री बिर्जेश उपाध्याय, भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के अध्यक्ष मंगेश देशपांडे, महासचिव अशोक कुमार शुक्ला, संजीव सिन्हा उप महामंत्री,  चक्रवर्ती दादा संगठन मंत्री, कार्यालय मंत्री  स्याम ठाकुर सहित सभी BRMS के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई।

 

NO COMMENTS

Exit mobile version