Home जिले के समाचार आर्थिक आधार पर ही मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ: डॉ लाभसिंह

आर्थिक आधार पर ही मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ: डॉ लाभसिंह

रादौर। समाजसेवी नाचरौन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर आरक्षण के वल चार वर्गों के लिए दिए जाने की मांग की है। पीएम को भेजे पत्र में कहा गया कि आर्थिक आधार पर हर गरीब को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। गरीब चाहे किसी भी जाति का हो उसे आर्थिक आधार पर ही आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा देश के दिव्यांगों को आरक्षण मिलना चाहिए। हर अनाथ व देश के लिए शहीद होने वाले के बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा सभी प्रकार के जातिया आरक्षणों को बंद किया जाए। आरक्षण के कारण देश बंटता जा रहा है। देश की एकता व अखण्डता को खतरा पैदा हो गया है। आरक्षण का लाभ जरूरतमंदों को मिलने की बजाय ऐसे लोगों को मिल रहा है, जो आरक्षण के हकदार नहीं है। डॉ लाभसिंह ने पीएम से मांग की कि देशहित में जरूरतमंद लोगों को ही आरक्षण का लाभ दिया जाए।

NO COMMENTS

Exit mobile version