Home जिले के समाचार ट्रैफिक पुलिस को किया सम्मानित

ट्रैफिक पुलिस को किया सम्मानित

यमुनानगर हलचल। नीमा यमुना नगर जिला शाखा द्वारा कैलिडैक ग्रुप के सौजन्य से पुलिस थाना शहर यमुना नगर व महिला पुलिस थाना प्रभारी को समस्त कर्मचारियों सहित कोविड 19 (कोरोना वायरस) लाकडाऊन की इस संकट पूर्ण घड़ी में उनके द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व योगदान के मद्देनजऱ सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई व तदुपरांत ड्यूटी पर तैनात सभी लोगों को फूलों की माला पहना कर उनका सम्मान किया व फ़ेस मास्क, स्वास्थ्य वर्धक आयूष काड़ा व ठंडी छाछ का वितरण किया गया व उनको कोरोना से कैसे निपटा जाए इस बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नीमा यमुना नगर जिला शाखा के प्रधान डा0 दिनेश सैनी, मुख्य सचिव डा0 प्रवीण छाबड़ा, कोषाध्यक्ष डा0 पंकज मलिक, वरिष्ठ उप प्रधान डा0 विपन शर्मा, भूतपूर्व प्रधान डा0 महेश शर्मा व डा0 विपिन मनोचा, डा0 जगदीश महेंद्रू, डा0 सुनील दत्ता, डा0 रमेश कुमार, डा0 बलबीर कम्बोज, डा0 अनिल निर्मल, डा0 हिमांशु ग्रोवर व महिला विंग से डा0 सुनीता सैनी व डा0 नीरू छाबड़ा उपस्थित रहे। इसके बाद वरिष्ठ मीडिया कर्मी प्रवीण मोदगिल व उनके सहयोगियों को भी फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत फ़व्वारा चौक पर तैनात ट्रैफि़क पुलिस के सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version