Home जिले के समाचार सढूरा में पौधारोपण कर शहीद उधमसिंह को दी श्रद़ांजलि

सढूरा में पौधारोपण कर शहीद उधमसिंह को दी श्रद़ांजलि

गांव सढूरा में पौधारोपण करते ग्रामीण। 
गांव सढूरा में पौधारोपण करते ग्रामीण। 
यमुनानगर (रादौर)। शहीद उधमसिंह जयंती पर मंंगलवार को ग्रामीणों द्वारा गांव सढूरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभांरभ क्षेत्र के प्रसिद्ध क्रि केट मलखानसिंह व ग्रामीणों ने पौधारोपण क रके किया। ग्रामीणों ने गांव की फिरनी व पंचायती भुमि पर पेड पौधे लगाकर सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मलखानसिंह ने कहा कि पेड पौधों के अभाव में वातावरण तेजी से दुषित होता जा रहा है। यदि हम पेड पौधे नहीं लगाएगे तो हम स्वस्थ नहीं रह सकते। ऐसे में हमें सबको पेड पौधों के प्रति जागरूक कर पृथ्वी को हराभरा रखने का संदेश देना चाहिए । इस अवसर पर हरदीपसिंह, प्रवीण धीमान, पंच देवराजसिंह, अमन कुमार, संदीप कुमार,  रामपाल, दरोगा अमित कुमार बडशामी, गार्ड धर्मपाल आदि मौके पर मौजूद थे।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version