यमुनानगर। साईं सौभाग्य ने गांधी जयंती को समर्पित एक दिन का खेल शिविर लगाया जिसमें लगभग 123 गरीब बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए खो खो रिले रेस सेक रेस एवं कबड्डी जैसी प्रतियोगिता रखी गई। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद विनोद मरवाह उपस्थित रहे। साई सौभाग्य के महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता थे और उन्होंने अपने जीवन में गरीबों को उठाने के लिए कई प्रयास किए इसलिए यह शिविर लगाया गया है।
