Home जागो प्रशासन ज्ञानी सब्जी वाली गली व थाने वाली गली में गंदगी के...

ज्ञानी सब्जी वाली गली व थाने वाली गली में गंदगी के अंबार

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul, Gali mein lge gandgi ke dher
यमुनानगर/साढौरा। ज्ञानी सब्जी वाली गली व थाने वाली गली  में गंदगी के अंबार लगे होने से मोहल्लवासियों व दुकानदारों के अलावा यहां से गुजरने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। युवा नेता पीयूष छिब्बर व दानी घई ने बताया कि इस गली से मेन बाजार को रास्ता होने के कारण यहां सारा दिन बहुत आवाजाही रहती है। लेकिन इस गली की सफाई के अभाव में यहां गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। जिससे उठने वाली बदबू से बहुत परेशानी हो रही है। गंदगी से आवजाही में दिक्कत होने के अलावा गंदगी विचरने वाले पशुओं के कारण गंदगी फैल रही है। तारा चंद ने बताया कि थाने वाली गली में गंदगी के अंबारों से दुखी होकर कई बार शिकायत करने के बावजूद भी गंदगी उठाने का प्रबंध नहीं किया जा रहा है।

रिपोर्ट: शिवम अग्रवाल

NO COMMENTS

Exit mobile version