Home जिले के समाचार गुरु ही सदमार्ग दिखाने में सक्षम : स्वामी दीनदयालु

गुरु ही सदमार्ग दिखाने में सक्षम : स्वामी दीनदयालु

स्वामी दीनदयालु पांडे के शिष्यों ने गुरु पूजन कार्यक्रम में भाग लिया 
स्वामी दीनदयालु पांडे के शिष्यों ने गुरु पूजन कार्यक्रम में भाग लिया 
यमुनानगर (साढौरा): वर्तमान समय में जब मानव भौतिकता में उलझकर परेशान हो रहा है। उन हालात में सच्चा गुरु ही उसका मार्गदर्शन करके वर्तमान जीवन में शांति के अलावा परमात्मा को पाने का रास्ता दिखा सकता है। गीता मनीषी स्वामी दीनदयालु पांडे जी ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन हरिप्रशाद कालोनी में किया गया। इससे पहले मेजबान उदय भान गोयल व उनके परिवार ने स्वामी दीनदयालु पांडे जी का अभिनंदन किया। इसके बाद सामूहिक आरती व गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राजमोहनी घई, नरेश गर्ग, संजय गोयल, धनीराम, घनश्याम, अजय, राजेश, दिनेश व अमित भी मौजूद रहे।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version