Home जिले के समाचार रिहायशी क्षेत्र में था स्कूल का गेट, कोर्ट के आदेश पर निगम...

रिहायशी क्षेत्र में था स्कूल का गेट, कोर्ट के आदेश पर निगम ने किया सील

Yamunanagar Hulchul

– सरोजनी कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर निगम ने दिया था स्कूल को नोटिस
– कोर्ट के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सूरज भान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

Yamunanagar. शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के पिछले गेट को वीरवार को नगर निगम ने सील कर दिया। कोर्ट के आदेशों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर थाना पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल का पिछला गेट सरोजनी कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र में एक मकान की तरफ लगाया हुआ है। जिसके चलते कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में दी थी। बाद में मामला कोर्ट में चला गया था। अब कोर्ट के आदेशों पर निगम ने स्कूल के इस गेट को अंदर व बाहर दोनों तरफ से सील कर दिया।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कुछ साल पहले सरोजनी कॉलोनी के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शहर के निजी स्कूल का पिछला गेट रिहायशी क्षेत्र में है। जो की गलत है। निगम द्वारा स्कूल को नोटिस जारी कर गेट बंद करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट द्वारा भी 10 अगस्त 2023 को स्कूल को गेट बंद करने के आदेश दिए थे। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में नगर निगम द्वारा भी स्कूल को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। अब अदालत द्वारा स्कूल के गेट को सील करने के आदेश दिए गए।
कोर्ट के आदेशों पर गेट को सील करने के लिए सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सूरज भान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसमें नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, जेई हरिंद्र कुमार, यमुनानगर शहर थाना पुलिस के एसआई नरेंद्र, एएसआई शिमला व अन्य को शामिल किया गया। टीम वीरवार दोपहर स्कूल पहुंची। निगम द्वारा पहले स्कूल के गेट को बाहर की तरफ से सील किया। इसके बाद अंदर की तरफ ताला लगाकर सील लगाई गई। साथ ही स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि गेट पर लगाई गई सील को तोड़ने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण व कार्य होने नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं भी कोई अवैध निर्माण कार्य करता है तो आमजन इसकी सूचना नगर निगम में दें। तुरंत निगम द्वारा विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

#yamunanagar #YamunanagarHulchul #YamunanagarNews #YamunanagarUpdates
Click to know about district: www.yamunanagarhulchul.com

Exit mobile version