Home क्राईम हलचल चोर को गिरफ्तार कर एक्टिवा और दुकान से चोरी का सामान किया...

चोर को गिरफ्तार कर एक्टिवा और दुकान से चोरी का सामान किया बरामद

yamunanagar hulchul

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार। आरोपी से चोरी की एक एक्टिवा और दुकान से चोरी का सामान किया बरामद।

Ravinder Punj, Yamunanagar Hulchul. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने बाड़ी माजरा पुल से नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की एक एक्टिवा और दुकान से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी एक युवक चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए बाड़ी माजरा पुल से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही रणधीर सिंह,धर्मेंद्र,योगेश, रविंदर, नरेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक एक्टिवा में आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर जांच की तो उनके पास से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई। आरोपी ने यह एक्टिवा 13 जून को दशहरा ग्राउंड घर के बाहर से चोरी की थी।

पूछताछ में जिसकी पहचान मॉडल कॉलोनी निवासी तरुण ओबेरॉय पुत्र राजेश ओबेरॉय के नाम से हुई। पूछताछ पर आरोपी ने दिनांक 16 जून की रात को शास्त्री कॉलोनी से एक दुकान से ताला तोड़कर सामान चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से चोरी की एक एक्टिवा और दुकान से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

#yamunanagar #YamunanagarHulchul #YamunanagarNews #YamunanagarUpdates
Click to know about district: www.yamunanagarhulchul.com

Exit mobile version