Home जिले के समाचार सहमति होने के बावजूद सरकार ने लागू नहीं की मांगे, SKS ने...

सहमति होने के बावजूद सरकार ने लागू नहीं की मांगे, SKS ने MLA काे सौंपा ज्ञापन

यमुनानगर (साढौरा)। सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के समर्थन में विधायक बलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ के नेता रतन सिंह कलानौर ने विधायक को बताया कि उनका संगठन कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए हमेशा बातचीत के द्वारा समाधान करवाने का पक्षधर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार ने कई विभागों के कर्मचारियों के साथ बातचीत में सहमति होने के बावजूद उनकी मांगों को लागू नहीं किया है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। विधायक बलवंत सिंह ने उनके ज्ञापन बारे मुख्यमंत्री को अवगत करवाने का वादा किया। मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान दिलावर हुसैन, रामकुमार कंबोज, ज्योत सिंह, मदन पाल सोढा, राजकुमार सिरसवाल, चमन लाल, पाल चंद, सतबीर, प्रवीण, राजबीर, राजकुमार धनौरा व महिपाल उपस्थित थे।
yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version