यमुनानगर (छछरौली)। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल ने खिजराबाद हाईडल कालोनी भूडकलां के रेस्ट हाउस व पीडब्लयूडी रैस्ट हाउस छछरौली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खुले दरबार में भूड़कला निवासी प्रीतम सिंह ने पीएमएवाई स्कीम के तहत मकान बनाने, चिक्कन निवासी जोगेन्द्र ने मैन सड़क से लेकर अपने घर तक गली पक्की करवाने, खिजराबाद निवासी विरेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश वालिया ने अनाज मण्डी से साई मंदिर तक घरो व दुकानों के ऊपर से जा रही बिजली की तारों को बदलवाने, कोट बसावा निवासी प्रदीप कुमार व शाहपुर निवासी शिवकुमार, प्रभुराम ने पानी की निकासी के लिए बंद पुलिया को खुलवाने, तारूवाला बलोली निवासियों ने खादय सुरक्षा कार्ड बनवाने,आहलुवाला निवासियों ने बिजली की तारे बदलवाने व ट्रासफार्मर रखवाने, छछरौली निवासी सुरेन्द्र कुमार, संजीव सैनी, लीलू राम, दर्शन लाल ने बाला जी मंदिर से लेकर शनि मंदिर तक नाला पक्का करवाने, टिब्बी अराईया निवासी फूल चंद ने पीएमएवाई स्कीम के तहत मकान बनवाने, डाक्टर एसोसिएशन ने गांवों में बनी डिस्पैंसरी में बीएएमएस डाक्टर रखवाने, गनौली निवासी रानी देवी, छछरौली निवासी राजकुमार वर्मा ने बुढापा पैंशन व भूडकला निवासी अमीर व रामपुर खादर निवासी सुमन ने दिव्यांग पैंशन लगवाने, चुहडपुर निवासी सपना ने बीपीएल कार्ड बनवाने, राजकीय पशुचिकित्सालय मलिकपुर खादर में पीने के पानी का प्रबंध करवाने आदि मांगे रखी।