यमुनानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोएसएशन द्वारा आयोजित दूसरा हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2018 का दूसरा दिन बहुत ही रोमांचकारी रहा। लड़कियों के क्वॉर्टर फ़ाइनल मैच में जो प्रतिभा देखने को मिली वो क़ाबिले तारीफ़ थी। सभी मैच बहुत ही अछे तरीक़े से एडवांटेज टेनिस अकादमी के सहयोग से संचालित किए गए। जिमखाना क्लब और जगाधरी क्लब में हुए कुछ मैच के आयोजन में कोच प्रिन्स, भुवन और गौरव की मुख्य भूमिका रही। सुमीत गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के लगभग हर जिले से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और आने वाले समय में जे॰वाय॰टी॰ए॰ राष्ट्रीय व अंतरष्ट्रिया स्तर के टूर्नामेंट भी यमुनानगर में करवाएगी।
