Home जिले के समाचार Yamunanagar : महिला सिलाई सैंटर का शुभारंभ

Yamunanagar : महिला सिलाई सैंटर का शुभारंभ

mange ram marupur, yamunanagar hulchul, free ladies silai center damla

रादौर हलचल। गुरू रविदास मंदिर दामला में सोमवार को महिला सिलाई सैंटर का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मांगेराम मारुपुर ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होने गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। आत्म निर्भर तभी हो सकती हैं जब वह स्वरोजगार से जुड़ेंगी। ऐसा कर वह स्वयं भी अपने पैरों पर खड़ा हो सकती हैं और अपने परिवार का गुजारा भी कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। मौका मिलने पर महिलाएँ पुरूषो से बेहतर प्रदर्शन करके दिखा सकती है। गांव में महिला सिलाई सैंटर खुलने से गांव की महिलाएँ आत्म निर्भर बनेंगी। हमें महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए।

NO COMMENTS

Exit mobile version