Home जिले के समाचार हरियाणा के हर वर्ग के दिलों में राज करने वाले छोटे-बड़े हुड्डा...

हरियाणा के हर वर्ग के दिलों में राज करने वाले छोटे-बड़े हुड्डा ही कांग्रेस को सत्ता में ला सकते हैं : बृजपाल छप्पर

लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े

यमुनानगर। फरवरी को कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर जनसंपर्क अभियान के तहत गांव भटली अकालगढ़ की माजरी भटली हरिपुर में कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजपाल छप्पर ने कहा कांग्रेस पार्टी में सभी वर्गों का पूरा मान समान होता है। हाल में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार और देश की महान हस्ती भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी व मुलाकात होना हमारे लिए गौरव की बात है। इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश के नेता मजबूत जनाधार रखने वाले 36 बिरादरी के दिलों में राज करने वाले पूर्व एवं भावी मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिशानिर्देश मुताबिक दिन रात कांग्रेस पार्टी के प्रचार में जुटे और समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं यह भी हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने आवाहन किया कि काग्रेस पार्टी केवल ऐसी मात्र पार्टी है जिसमें हर छोटे से छोटे काम करने वाले कार्यकर्ता का मान समान होता है।

                .

NO COMMENTS

Exit mobile version