Home जिले के समाचार क्षत्रिय एकता महासभा की आस्मिक बैठक पुलवामा में हुए आतंकी हमले की...

क्षत्रिय एकता महासभा की आस्मिक बैठक पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कडी निंदा की शहीद जवानो को अश्रुपूर्ण श्रद्धाजली अर्पित की

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा की आस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामबीर ठाकुर ने कीं। इस बैठक में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कडी निंदा की गई, और हमले में शहीद जवानो को अश्रुपूर्ण श्रद्धाजली अर्पित की गई। सभा पाकिस्तान की इस कायरपूर्ण रवैये का विरोध करती है ओर सरकार से मांग करती है इस हमले का जवाब तुरंत दिया जाना चाहिए, ताकि पाकिस्तान को सबक मिल सके और भविष्य में इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। इस मौके पर शहीद जवानो के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और प्रभु से प्रार्थना की गई वह शहीद जवानो को अपने चरणों में जगह दें। इस मौके पर मास्टर जयपाल सिंह, डा. रविश चौहान, मास्टर इन्द्र बहादुर, जसरथ सिंह, बालेश्वर पुंडीर, सुभाष राणा, जौनी राणा, राजेन्द्र सिंह  सुरेन्द्र राणा बड़तौली, मनोज राणा, विकास राणा, पूर्व सरपंच सुरेश राणा, डा. विरेन्द्र चौहान, आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

Exit mobile version