Home जिले के समाचार भारत विकास परिषद की ओर से 190 निर्धन कन्याओं का करवाया गया...

भारत विकास परिषद की ओर से 190 निर्धन कन्याओं का करवाया गया सामुहिक विवाह

यमुनाानगर। भारत विकास परिषद की ओर से शहर के सत्यम पैलेस में निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें संस्था की ओर से निर्धन कन्याओं को शादी में जरूरत का सामान भेंट किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान सुमित गोयल ने बताया कि शहर में संस्था की ओर से अब तक 190 निर्धन कन्याओं की शादियां करवाई जा चुकी है। समारोह को कामयाब बनाने में शहर व क्षेत्र के लोग तन मन धन से भरपुर सहयोग करते है। जिस कारण संस्था निर्धन कन्याओं की शादियों का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करती आ रही है। उन्होंने बताया कि निर्धन कन्याओं की शादियों के कार्यक्रम को लेकर उनके परिवार 10 मार्च तक अपने आवेदन संस्था के पदाधिकारियों के पास जमा करवा सकते है। जिनके आवेदन संस्था द्वारा मंजूर किए जाएंगे, उनकी शादी 13 अप्रेैल का वैशाखी के दिन शहर में आयोजित की जाएगी। शादी का पुरा खर्च संस्था वहन करेगी। इस अवसर पर मानसिंह आर्य, राजेश कांबोज, मुकेश रोहिल, विरेन्द्र गर्ग, आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version