Home जिले के समाचार बरसात के पानी के निकास के लिए नगर निगम की ओर से...

बरसात के पानी के निकास के लिए नगर निगम की ओर से कन्‍हैया साहिब चौंक से डीच ड्रेन की सहायता से 4500 मीटर सिवरेज लाईन बिछाने का कार्य किया शुरू

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी द्वारा अमरूत योजना के तहत शहरी क्षेत्र से बरसात के पानी की निकासी के लिए भाई कन्हैया साहिब चौंक से डीच ड्रेन यमुनानगर तक 9.15 करोड़ रूपए की लागत से 4500 मीटर सिवरेज लाईन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। भाई कन्हैया साहिब चौंक से इस बरसाती पानी की निकासी की सिवरेज लाईन बिछाने का कार्य यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने कर कमलों से शुरू किया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर मदन चौहान, पार्षद प्रीति जौहर, अभिषेक मोदगिल, संजीव कुमार, सविता काम्बोज, सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा 20190224 104105वर्कशाप मण्डल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी,भाजपा वर्कशाप मण्डल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजपा वर्कशाप मण्डल मीडिया प्रभारी संदीप धीमान,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा प्रोमिला बक्शी, जिला मीडिया सह प्रभारी कुलदीप दुग्गल, मण्डल महामंत्री कृष्ण सिंगला, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, भाजपा नेता अजायब ङ्क्षसह, अन्य नेतागण, नगर निगम के एसई ठाकुर लाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार व एमई रमेश वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। भाई कन्हैया साहिब चौंक से डीच ड्रेन यमुनानगर तक 4500 मीटर सिवरेज लाईन बिछने से जगाधरी शहर, माडल टाऊन, सरोजनी कालोनी, कैम्प एरिया, वर्कशाप रोड, आईटीआई, चांदपुर, जम्मु कालोनी, विष्णु नगर, कृष्णा कालोनी, हरिनगर, मॉड्रन कालोनी, ट्रैगोर गार्डन, बैंक कालोनी व प्रोफेसर कालोनी का बरसाती पानी इस सिवरेज लाईन से होकर डीच ड्रेन यमुनानगर तक जाएगा और यह कार्य आगामी अगस्त 2019 तक पूर्ण हो जाएगा। इस सिवरेज लाईन के कार्य की शुरूआत करते हुए यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इसके अलावा यमुनानगर-जगाधरी शहर में 58 करोड़ रूपए की राशि से 95 किलोमीटर लम्बी सिवरेज का कार्य भी अलाट कर दिया गया है और दोनो शहरों में 33 करोड़ रूपए की राशि से 39 नए जल घर बनाने का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर मदन चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नगर निगम में इन महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने से शहरवासियों को वर्षा के पानी की निकासी के साथ-साथ मल निकासी से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा नेता कृष्ण सिंगला ने किया।

NO COMMENTS

Exit mobile version