Home जिले के समाचार रोडवेज बस के चालक ने रादौर बस स्टैंड के गेट की बुर्जी...

रोडवेज बस के चालक ने रादौर बस स्टैंड के गेट की बुर्जी को लापरवाही से तोड डाला

यमुनानगर। नारायगढ से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए रादौर बस स्टैंड के गेट की बुर्जी को तोड डाला। जिससे रोडवेज को हजारों रूपए का नुक्सान हुआ है। यमुनानगर डिपू की इस बस के चालक के विरूद्ध बस स्टैंड रादौर के इंचार्ज गुरचरणसिंह सैनी ने मामले की शिकायत जीएम रोडवेज को भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। बस स्टैंड के इंचार्ज गुरचरणसिंह सैनी ने बताया कि नारायगढ से दिल्ली जा रही बस के चालक ने बस स्टैंड से निकलते समय लापरवाही से बस चलाते हुए बस स्टैंड के गेट की बुर्जी में टक्कर मार दी। जिससे बुर्जी टूटकर गिर गई। गेट की बुर्जी टूटने की शिकायत अधिकारियों को दी गई है।

NO COMMENTS

Exit mobile version