यमुनानगर। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने रविवार को मुख्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा डिजिटल लिंक के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के लिए 4,106 करोड़ रुपये की लागत 211 नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने पर ख़ुशी जताई और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी छवि एक विकास पुरुष की बन चुकी है। कटारिया ने कहा कि अंबाला लोक सभा में मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 450 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया।
