Home जिले के समाचार Yamunanagar : 465 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस पहुंचे 2022

Yamunanagar : 465 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस पहुंचे 2022

Corona Virus Logo, Yamunanagar, yamunanagar hulchul, digital yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar news, district yamunanagar
Corona Cases in Yamunanagar (Haryana)

Yamunanagar Hulchul : 7 की मौत के साथ जिले में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 198

Yamunanagar (Ravinder Punj) : गुरुवार को कोरोना महामारी से विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई जिससे मौत का आंकड़ा बढकऱ 198 हो गया। आए दिन पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है जिससे अब जिले में एक्टिव मरीज भी 2022 हो गए हैं। अभी तक 17099 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 14836 रिकवर कर चुके हैं।

गुरुवार को 465 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि रिकवरी केवल 354 ने की। पॉजीटिव मरीजों में से 1668 का इलाज घर पर ही चल रहा है तथा शेष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सी.एम.ओ. डा. विजय दहिया ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 285007 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 262254 के नेगेटिव पाए जा चुके हैं तथा 3405 सैंपल रिपोर्ट का अभी विभाग को इंतजार है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 198 था।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version