Home Yamunanagar Yamunanagar : 6 कोरोना मरीज ठीक हुए, 7 आए नए केस, कुल...

Yamunanagar : 6 कोरोना मरीज ठीक हुए, 7 आए नए केस, कुल 48 सक्रिय

Corona Virus Logo, Yamunanagar, yamunanagar hulchul, digital yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar news, district yamunanagar
Corona Cases in Yamunanagar (Haryana)
Yamunanagar (Ravinder Punj) : उपायुक्त गिरीश अरोरा ने कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 223 दिन है। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में कुल आबादी का 29.10 प्रतिशत का कोरोना टैस्ट हो गया है।
अब तक जिले में कुल 24585 मरीज कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 6 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 24135 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चूके हैं। 1 जुलाई 2021 को 7 नए कोरोना के केस आए हैं जिला यमुनानगर में 29 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 48 सक्रिय मरीज हैं जिनमें 11 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं और 8 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल है। अभी तक कुल 349851 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 320662 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आयी है तथा 2050 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर-9817664700, 9817820600, 9817889600 है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul are : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version