Home Yamunanagar Yamunanagar : लगभग 25 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए...

Yamunanagar : लगभग 25 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उपायुक्त गिरीश अरोरा

Yamunanagar Hulchul : सेवानिवृत्त हुए उपायुक्त गिरीश अरोरा.

जिला सचिवालय के सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई

Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त गिरीश अरोरा आज लगभग 25 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने पर प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला सचिवालय के सभाकक्ष में सम्मानपूर्वक विदाई पार्टी का आयोजन किया और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
गिरीश अरोरा ने अपनी सेवा वर्ष 1997 के आरम्भ में हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी के   रूप में आरम्भ की थी। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान करनाल, जींद, कुरूक्षेत्र,अम्बाला और यमुनानगर में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। वे राज्य मुख्यालय पर भी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Deputy Commissioiner, Yamunanagar hulchul
Yamunanagar Hulchul : सेवानिवृत्त हुए उपायुक्त गिरीश अरोरा.
मई 2019 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति से पूर्व वे यमुनानगर नगरनिगम के आयुक्त और यमुनानगर के उपायुक्त के  रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक कुशल और योग्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक क्षेत्र में और उनके कार्यक्षेत्र के जनमानस में वे एक मिलनसार अधिकारी के रूप मे पहचाने जाते रहे है।
सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी अमृता, उनके समधी सेवानिवृत्त न्यायधीश विमल बक्शी व उनकी धर्मपत्नी तथा अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
Yamunanagar Hulchul : सेवानिवृत्त हुए उपायुक्त गिरीश अरोरा.
आज की इस विदाई पार्टी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश निशा यादव, जिला राजस्व अधिकारी आर.पी कटारिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकरलाल गोयल, जिला सूचना एवं लोकसम्पर्क अधिकारी हरदीप सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल सिंह, उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक गुलशन कपूर ने उपायुक्त की कार्यशैली और अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले माग्र्रदर्शन व उनकी सेवाओं का स्मरण किया। प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपायुक्त को फूलमालाएं पहनाकर विदाई दी और उनकी सेवाओं का सम्मान किया।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version