Home Yamunanagar Yamunanagar : महिला का 49 हजार रुपये भरा थैला छीन ले गया...

Yamunanagar : महिला का 49 हजार रुपये भरा थैला छीन ले गया ऑटो चालक

yamunanagar-hulchul-logo 1000x1000

Yamunanagar Hulchul : Auto driver snatched away 49 Thousand Rupees Bag.

Yamunanagar, 25 March. बिहार के बेगुसराय जिले के गांव रसीदपुर निवासी रिमा कुमारी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुराना हमीदा में किराये पर रहती है और मेहनत मजदूरी करती है। उसके पास 4 माह की लडक़ी है। उसका पंजाब नेशनल बैंक कैंप में खाता है।

बुधवार सुबह वह बैंक से रुपये निकलवाने गई थी। उसकी गोद में उसकी बेटी भी थी। दोपहर करीब 12.30 बजे उसने बैंक से 49000 रुपये निकलवाए। उसने रुपए व पासबुक एक थैले में डाल लिए। इसके बाद घर जाने के लिए वह बैंक के बाहर से एक ऑटो रिक्शा में बैठ गई।

जैसे ही वह खान चंद चौक हमीदा पर ऑटो से नीचे उतरी तो उसका रुपयों से भरा थैला ऑटो में ही गिर गया। वह अपनी लडक़ी को संभालते हुए जब अपना थैला ऑटो से उठाने लगी तो आरोपी चालक ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी चालक उसका थैला लेकर ऑटो समेत भाग गया।

ऑटो में उसके अलावा और कोई सवारी भी नहीं थी। न ही वह ऑटो का नंबर नोट कर पाई। ऑटो चालक को सामने आने पर वह उसकी पहचान कर सकती है। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version