Home Yamunanagar Yamunanagar : सट्टा खाई वाली करते आरोपी गिरफ्तार, 5310 रुपए बरामद

Yamunanagar : सट्टा खाई वाली करते आरोपी गिरफ्तार, 5310 रुपए बरामद

Arrest by Yamunanagar Police Yamunanagar Police, Yamunanagar Hulchul, #YamunanagarHulchul, यमुनानगर हलचल, yamunanagar police, #यमुनानगर_हलचल
Yamunanagar : Arrest by Police

Yamunanagar Hulchul : One Arrested

Yamunanagar, 25 March. पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को जुआ व सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए 24 March को अपराध शाखा-2 पुलिस  टीम ने सट्टा खाई वाली करते रंगे हाथों आरोपी गिरफ्तार कर कुल 5310 रुपए बरामद किए।

इंचार्ज मैहरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कांसापुर रोड में सट्टे की खाई वाली कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौका पर जाकर आरोपी सोनू कुमार पुत्र नाथीराम वासी विशाल नगर को सट्टा खाई वाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से  कुल 5310 रुपए बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना गांधीनगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version