Home Yamunanagar Yamunanagar : बिना मास्क निकले 988 के चालान, 52 आरोपी गिरफ्तार

Yamunanagar : बिना मास्क निकले 988 के चालान, 52 आरोपी गिरफ्तार

SP Yamunanagar, Yamunanagar Police, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar, Digital Yamunanagar, CPHH, Ravinder Punj, Satish Dhiman
Yamunanagar : checking by SP Yamunanagar.

Yamunanagar (Ravinder Punj) : पहले हम चेतावनी और एडवाइजरी पर नहीं सुधरे। उसके बाद 3 मई से लॉकडाउन लगा दिया गया। तब भी हमने समझदारी का परिचय नहीं दिया। इस लॉकडाउन में भी जिला पुलिस को 1 सप्ताह के भीतर करीब 1000 ऐसे लोग मिले जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पर 4 लाख 94 हजार का जुर्माना लगाया। लॉकडाउन 3 मई को लागू हुआ था और अभी भी लॉकडाउन जारी है। 3 मई की बात करें तो 89 लोगों ने, 4 मई को 144 लोगों ने, 5 मई को 158 लोगों ने, 6 मई को 148 लोगों ने, 7 मई को 131 लोगों ने, 8 मई को 146 लोगों ने, 9 मत को 73 और 10 मई को 99 लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था।

यह तो वह लोग है जो पुलिस नाकाबंदी पर पकड़ में आ गए। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो दाएं बाएं रास्ते का इस्तेमाल कर इधर-उधर निकल रहे हैं। एसपी कमलदीप गोयल का कहना है यह लोग पुलिस को नहीं खुद को धोखा दे रहे हैं। समझना होगा कि मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है। फिर क्यों हम लापरवाही बरत रहे हैं। खुद की और दूसरों की जान को संकट में डाल रहे हैं।

हम कब समझेंगे कि यह महामारी जानलेवा साबित हो रही है।अभी भी समय है संभल जाए और कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करें। जिला पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि बेवजह घूमने वालों के साथ सख्ती से पेश आएं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लॉकडाउन के अवहेलना में 48 मुक़दमे दर्ज कर 52 आरोपी गिरफ्तार किये गए।

जिला में और सीमा क्षेत्र में 23 जगह पुलिस नाकाबंदी है, बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को बाहर आने का कारण बताना होगा। कारण ना बताने वाले पर कार्रवाई तय है। फोटो में वाहन चालकों से सड़क पर आने का कारण पूछते दिखााई देते एसपी। 

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version