Home Yamunanagar Yamunanagar : चोरों ने सूने घर में घुसकर चुराई नगदी व आभूषण

Yamunanagar : चोरों ने सूने घर में घुसकर चुराई नगदी व आभूषण

Loot, snatching, yamunanagar, yamunanagar hulchul, yamunanagar news, digital yamunanagar, yamunanagar police

Yamunanagar Hulchul  : शहर के विष्णु गार्डन कॉलोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर 12 हजार की नकदी तथा सोने की 2 अंगूठियां चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार विष्णु गार्डन निवासी तेजिंदर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जून को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था।

इस दौरान उसने घर पर ताला लगाया था। देर शाम जब वापस घर लौटे तो उन्हें घर का लगा ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये तथा दो सोने की अंगूठियां गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul are : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version