Home क्राईम हलचल Yamunanagar : सूने घर को चोरो ने बनाया निशाना 2 लाख का...

Yamunanagar : सूने घर को चोरो ने बनाया निशाना 2 लाख का कैश चोरी

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar, Police,

यमुनानगर हलचल। गांव खजूरी से अज्ञात चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 2 लाख रूपए की नगदी चोरी कर ली। चोरी के समय मकान मालिक घर पर नहीं था। जब वह घर लौटे तो उन्हें चोरी के मामले की जानकारी हुई।

जिसके बाद मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध भा.दं.सं की धारा 380 व 457 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास शर्मा ने बताया कि 10 नंवबर को वह किसी काम से घर से गए हुए थे। 11 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने जांच की तो उन्होनें पाया कि घर में रखा करीब 2 लाख रूपए का कैश गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।    

NO COMMENTS

Exit mobile version