Home क्राईम हलचल घर से बाइक लेकर निकला युवक नहीं लौटा वापिस

घर से बाइक लेकर निकला युवक नहीं लौटा वापिस

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar, police,

यमुनानगर हलचल। गांव गुमथला से एक युवक बाइक लेकर घर से निकला लेकिन वापिस घर नहीं लौटा। देर शाम तक भी युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनो ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद युवक के परिजनो ने मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गुमथला निवासी कुसम लत्ता ने बताया कि  7 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उसका बेटा सुमित अपनी बाइक लेकर बिना बताएं घर से निकला था। करीब 11 बजे उसने अपने बेटे के साथ फोन पर बात भी की थी। लेकिन उसके बाद उसका बेटा घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक भी जब वह नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

Exit mobile version