Home जिले के समाचार Yamunanagar : निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में बुरी तरह...

Yamunanagar : निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में बुरी तरह रहा विफल : पंकज देशवाल

yamunanagar, yamunanagar news, yamunanagar hulchul, yamunanagar update, yamunanagar strike

Yamunanagar Hulchul : Strike

यमुनानगर हलचल। हरियाणा पॉवर इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रधान इंजीनियर पंकज देशवाल ने की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की बिजली की निजीकरण की नीति और बजट में नीजिकरण के विरोध के बाद जिले के साथ साथ देश के 15 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में बुरी तरह विफल रहा है। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण हेतु इलैक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल व स्टैंडर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट जारी किए। निजीकरण का ऐलाना किया। इस ऐलान के बाद बिजली कर्मी गुस्से में है। प्रधान के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व पांडीचेरी में तेजी से चल रही है। जिसका विरोध है।

बुधवार को तमाम बिजली कर्मचारी, जे.ई. व एस.डी.ओ. 1 दिन के सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल व स्टैंडर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट को वापिस लिया जाए। निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त की जाए। फ्रेंचाईजी करार रद्द किया जाए। विद्युत उत्पादन पोषण और वितरण निगमों को इक्टठा कर एस.ई.बी. का गठन किया जाए। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। तेलांगाना की तरह संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

मौके पर सचिव इंजीनियर सुखविंद्र सिंह, वाईस प्रेजीडेंट इंजीनियर संदीप धींगड़ा, ज्वायंट सेक्रेट्री इंजीनियर विशाल सैनी, एक्स.ई.एन. कुलवंत सिंह, सुखबीर सिंह, सुनीत सोनी, रोशन लाल व इंजीनियर शेखर, सतिंदर एवं सुभाष पन्नु मौजूद रहे।

.
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version