Home जिले के समाचार Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97.28 प्रतिशत

Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97.28 प्रतिशत

0
Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97.28 प्रतिशत
Additional Deputy Commissioner Yamunanagar

Yamunanagar Hulchul : Kovid-19’s recovery rate reached 97.28 percent in Yamunanagar.

  • आज 5 ने की रिकवरी तो आए 3 नए केस

  • 1866 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी

  • कोरोना के 33 सक्रिय ही मरीज हैं Yamunanagar District में

यमुनानगर हलचल। कोविड-19 के चलते अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर में कुल आबादी का 17 प्रतिशत का कोरोना टैस्ट हो गया है।

जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 6923 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 5 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 6735 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चुके हैं।

आज  10 फरवरी 2021 को 3 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 37 वर्षीय पुरूष माडल टाउन से, 25 वर्षीय महिला गांव नयां गांव से 70 वर्षीय पुरूष गांव रादौर का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 12 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 33 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 10 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 10 फरवरी 2021 को शाम 3 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 728 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है।

अभी तक कुल 206029 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 197005 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1866 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Also Read : Preparations for Sealing 61 Shops on Workshop Road, Yamunanagar
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog